राज्यपाल उर्मिला सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को रेडक्रॉस सोसाइटी की वार्षिक बैठक में स्वयंसेवियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला लिया गया। इन्हें अब 10 हजार रुपये मानदेय मिलेगा जबकि कर्मचारियों को 2010 से महंगाई भत्ता दिया जाएगा।
राज्यपाल ने कहा कि शिक्षण संस्थानों में गठित युवा रेडक्रॉस शाखाएं प्रभावी हो सकती हैं। युवा स्वयंसेवी प्राकृतिक आपदाओं और अन्य आपातकालीन परिस्थितियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। इन्हें प्रशिक्षण देना चाहिए।
इस मौके पर समिति के अध्यक्ष और स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने सभी उपायुक्तों को समयबद्ध तरीके से अंशदान सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए।