कंप्यूटर शिक्षकों के लिए सरकार ने नई नीति तैयार की है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने इसको लेकर ऐलान कर दिया है।
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने प्रदेश के स्कूलों में कंपनी के अधीन तैनात कंप्यूटर शिक्षकों को शिक्षा विभाग में मर्ज करने का ऐलान किया है। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग को इसके लिए नई नीति बनाने के निर्देश दिए हैं।
प्रदेश भर के 1427 सरकारी स्कूलों में तैनात 1414 कंप्यूटर शिक्षकों को प्रदेश सरकार ने बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा है कि शिक्षा विभाग को पिछले 12-13 वर्षों से सेवाएं दे रहे कंप्यूटर अध्यापकों के लिए ठोस नीति बनाने के निर्देश दिए हैं।