देश की रक्षा के लिए अपनी जान न्योछावर करने वाले शहीदों के अपमान का मामला सेना के सुबाथू छावनी क्षेत्र में सामने आया है। यहां सेना के सर्वोच्च वीरता पुरस्कार परमवीर चक्र से सम्मानित शहीदों के पोस्टरों को शरारती तत्वों ने फाड़ दिया है।
पोस्टर फाड़ने से नाराज पूर्व सैनिकों ने इसे शहीदों का अपमान करार दिया है। साथ ही आरोपियों को जल्द पकड़ने की भी मांग की है। इन पोस्टर पर बाकायदा इन शहीदों की सूचना दी गई है लेकिन इसके बावजूद शरारती तत्वों ने इन्हें फाड़ दिया।
ये पोस्टर किसने फाड़े, इसका अभी पता नहीं चल पाया है। एक साल पहले लगाए गए ये पोस्टर परमवीर चक्र से सम्मानित शहीद सूबेदार जोगिंद्र सिंह और शहीद नायक जदूनाथ सिंह के हैं।