फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: नौकरी का सुनहरा मौका, निजी कंपनी में भरे जाएंगे 150 पद

विज्ञापन
विज्ञापन
रोजगार कार्यालय में 29 को होंगे साक्षात्कार
विज्ञापन

आवेदक की आयु 18 से 25 वर्ष होना है अनिवार्य
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। औरो वीविंग मिल्स वर्धमान टेक्सटाइल्स लिमिटेड बद्दी मशीन ऑपरेटर (अपरेंटिस), हेल्पर के 150 पदों के लिए 29 दिसंबर को क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय शिमला में कैंपस इंटरव्यू आयोजित करेगी। यह जानकारी क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी शिमला प्रवीन नगराईक ने दी।
विज्ञापन


इच्छुक उम्मीदवारों के लिए शैक्षणिक योग्यता दसवीं, बारहवीं और आईटीआई (किसी भी ट्रेड में) पास होनी चाहिए। अभ्यर्थी की आयु 18 से 25 वर्ष रखी है। इन पदों के लिए पुरुष और महिला दोनों आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार अपने सभी अनिवार्य दस्तावेज और बायो डाटा के साथ क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय शिमला में सुबह 10:00 बजे पहुंचना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि आवेदक का नाम रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकृत होना अनिवार्य है। इसमें जिन युवाओं का नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत नहीं है। वह eemis.hp.nic.in पर जाकर घर बैठे ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए युवा 88947-19920 पर भी संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें