फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला में होगा गोल्ड कप हॉकी टूर्नामेंट

Wed, 01 Oct 2014 03:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला जिला हॉकी संघ 19 से 21 अक्तूबर तक शिमला के बीसीएस खेल मैदान में ओपन शिमला गोल्ड कप हॉकी टूर्नामेंट करवाएगा। इसमें देश भर से नामी टीमों से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी शामिल होंगे।
विज्ञापन


हॉकी हिमाचल से संबद्ध जिला संघ को अनुमति दी गई है। जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग से भी इस स्वीकृति मिल चुकी है। समापन पर सांसद एवं हिमाचल हॉकी संघ के महासचिव अनुराग ठाकुर मुख्यातिथि होंगे।

खिलाड़ियों के ठहरने, खाने-पीने आदि की व्यवस्था जिला संघ कर रहा है। गोल्ड कप की विजेता टीम को 51000 रुपये नकद पुरस्कार और ट्रॉफी, उप विजेता को 31 हजार नकद और ट्रॉफी दी जाएगी। हर मैच में मैन ऑफ दी मैच भी दिया जाएगा।
विज्ञापन


जिला संघ के अध्यक्ष नरेश शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरुण पारिख, सचिव भूपेंद्र कश्यप, प्रेस सचिव राजू ठाकुर, कोषाध्यक्ष चमनलाल बंसल ने बताया कि अब तक दस टीमों के आने की पुष्टि हुई है।

इनमें सीआरपीएफ दिल्ली, आईटीबीपी जालंधर, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल, सीआईएसएफ चंडीगढ़, किलारायपुर अकादमी लुधियाना, डीएचए शिमला और पंजाब एंड सिंध बैंक की टीमें शामिल हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें