फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय समाज में महिलाओं का है उच्च स्थान : आर्लेकर

विज्ञापन
विज्ञापन
पोर्टमोर स्कूल में बालिका दिवस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन

महिलाओं के प्रति सोच में लाना होगा बदलाव
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने कहा कि भारतीय समाज में महिलाओं का उच्च स्थान है। वह अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर राजधानी शिमला के कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल पोर्टमोर में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि छात्राएं भी शक्ति का स्वरूप हैं। कहा कि चिंतन का विषय यह है कि आखिर बालिका दिवस क्यों मनाना पड़ रहा है? पश्चिम देश जो भारत को कहते थे कि यहां स्त्री को दूसरा दर्जा दिया जाता है, वह भी आज बालिका दिवस मना रहे हैं। उन्होंने सहाना सिंह की पुस्तक एजुकेशन हैरिटेज इन एनशिएंट इंडिया का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत की उच्च परंपरा में महिलाओं को समान अधिकार दिए थे। नालंदा और तक्षशिला विवि में महिलाएं शिक्षण का कार्य करती थीं। मध्यकाल में समाज में महिलाओं के प्रति भेदभाव बढ़ना शुरू हुआ। कहा कि मैकाले जैसे यहां आए लोगों ने हमारी इस संस्कृति को समाप्त करने के मकसद से पुस्तकें लिखीं। आज जरूरत है कि हम गलत धारणाओं को बदलें और इसके लिए पुरुषों की सोच में बदलाव लाना होगा। कहा कि वह अलग से छात्राओं से विशेष तौर पर संवाद करने फिर यहां आना चाहेंगे। इससे पूर्व उच्च शिक्षा निदेशक अमरजीत सिंह शर्मा और स्कूल प्रधानाचार्य नरेंद्र सूद ने मुख्यातिथि का स्वागत किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनसीसी कैडेटों ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर
राज्यपाल के स्कूल परिसर में आने पर पोर्टमोर स्कूल की छात्राओं ने मुख्य गेट पर राज्यपाल का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। एनसीसी कैडेटों ने अधिकारी तृप्ता शर्मा की अगुवाई में राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान से हुई। छात्राओं ने सरस्वती वंदना पेश की। प्रधानाचार्य नरेंद्र सूद ने राज्यपाल को बताया कि स्कूल में वर्तमान में 1685 छात्राएं छठी से बारहवीं तक की शिक्षा ग्रहण कर रही हैं। इस मौके पर उच्च शिक्षा निदेशक अमरजीत सिंह शर्मा, महिला एवं बाल विकास विभाग की अतिरिक्त निदेशक एकता काप्टा भी शामिल हुईं। उच्च शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक आशित कुमार ने बताया कि वरिष्ठ माध्यमिक स्तर पर 78,480 छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रही हैं। बालिका दिवस पर स्कूल की छात्राओं को मिठाई भी बांटी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें