फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोरलेन प्रभावितों को चार गुणा मुआवजा मिले : खुशाल ठाकुर

Sat, 20 Oct 2018 06:48 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

फोरलेन प्रभावित संयुक्त संघर्ष समिति के अध्यक्ष ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) खुशाल ठाकुर ने कहा कि सरकार फोरलेन प्रभावितों को चार गुणा मुआवजा दिया जाए। देश के छह भाजपा शासित राज्यों की सरकारें प्रभावितों को चार गुणा मुआवजा दे रही है लेकिन हिमाचल में प्रभावितों की कोई सुनवाई नहीं हो रही।

विज्ञापन


टाउन एंड कंट्री प्लानिंग में नए क्षेत्रों को मिलाने से पहले प्रभावितों को विश्वास में नहीं लिया गया है। इससे प्रभावितों को अब पांच मीटर और जगह छोड़नी पड़ेगी और ऐसी स्थिति में प्रभावितों को अपनी जमीन छोड़नी पड़ेगी।

फोरलेन से हजारों किसान परिवार प्रभावित हैं। ठाकुर ने कहा कि राज्य में 70 नेशनल हाईवे बनाए जाने हैं और फोरलेन का निर्माण भी किया जाना है लेकिन सरकार प्रभावितों को चार गुणा मुआवजा तक नहीं दे रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा ने सत्ता पर आने से पहले वादा किया था कि प्रभावितों को चार गुणा मुआवजा दिया जाएगा। पूर्व कांग्रेस सरकार से भी समिति के नेता लगातार मामला उठाते रहे है कि प्रभावितों को चार गुणा मुआवजा दिया जाए। 

ठाकुर ने कहा कि फोर लेन में जाने वाली जमीन के सर्किल रेट लगाए गए हैं जबकि लोगों को मार्केट रेट के आधार पर मुआवजा तय किया जाना चाहिए था। राहत और पुनर्वास के तौर पर भी फोरलेन से प्रभावितों को कोई राहत दी गई।

जबकि ऐसे लोगों को डेढ़ लाख कीमत का आवास या पांच लाख की राशि दी जानी चाहिए। इसके अलावा प्रत्येक प्रभावित परिवारों के एक सदस्य को रोजगार भी दिया जाना था। इस मौके पर महासचिव बृजेश महंत, धीरज, धर्मेंद्र ठाकुर और डॉ. अशोक भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें