फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: अग्निकांड में सामान सहित चार कमरों का स्लेटपोश मकान जलकर राख

Mon, 06 Nov 2023 05:09 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा

सार

 ग्राम पंचायत करियां में रविवार मध्यरात्रि भीषण अग्निकांड में चार कमरों का स्लेटपोश मकान जलकर राख हो गया। 
विज्ञापन
मकान राख - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले की ग्राम पंचायत करियां में रविवार मध्यरात्रि भीषण अग्निकांड में चार कमरों का स्लेटपोश मकान जलकर राख हो गया। आग से मकान के भीतर रखा सामान भी जल गया। मकान में आग लगने से उठे धुंए को देख ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस, अग्निशमन विभाग को इस संबंध में सूचित किया।

विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद अग्निशमन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से आग बुझाने का कार्य शुरू किया। अग्निशमन विभाग की टीम ने दो घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अग्निशमन विभाग के मेहबूब खान ने बताया कि मध्यरात्रि आग लगने की सूचना मिली। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। बताया कि इस भीषण अग्निकांड में चार कमरों के मकान जलने से करीब चार लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें