फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसमिशन लाइनों के टकराने से उठी चिंगारियों से झुलसे 4 लोग

Tue, 02 Oct 2018 08:03 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कुल्लू की सैंज घाटी की देवगढ़ पंचायत में एनएचपीसी के टावरों की ट्रांसमिशन तारों के आपस में टकराने से निकली चिंगारियों से चार लोग झुलस गए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। 

विज्ञापन


ये चिंगारियां लोगों की घास की घासनियों पर भी गिरी और वहां आग लगने से अफरातफरी मची। जानकारी के अनुसार मंगलवार को तारों के टकराने के बाद निकली चिंगारी से झुलसने वालों में दीप चंद (24), शानू (28), हीरा सिंह (38) तथा राम लाल (52) शामिल हैं।

सभी पीड़ित सैंज के शाइद गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। ये सब घासनियों में घास काट रहे थे। आग की घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और बचाव दल घटना स्थल के लिए रवाना हुआ। लेकिन वारदात दुर्गम क्षेत्र में होने से दल को मौके पर पहुंचने में घंटों का समय लग गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आग पर मुश्किल से काबू पाया गया

मौके पर पहुंची भुंतर पुलिस ने सभी घायलों को पहले नगवाईं पहुंचाया, जहां से उन्हें क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू रेफर किया गया है और सभी लोगों का उपचार चल रहा है। आग पर मुश्किल से काबू पाया गया। विधायक सुरेंद्र शौरी प्रभावितों से मिले और फौरी राहत के तौर पर दस-दस हजार रुपये दिए गए।

उधर, हादसे के बाद पूरी सैंज घाटी के लोग सहमे हुए है। जांच अधिकारी एएसआई जसपाल सिंह ने कहा कि पुलिस ने सभी घायलों के ब्यान कमलबद्ध कर दिए हैं। डीएसपी कुल्लू आशीष शर्मा ने कहा कि  केस दर्जकर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें