फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसपोर्टरों का चार महीने का टोकन टैक्स, एसआरटी किया माफ: गोविंद

Tue, 26 May 2020 05:58 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
विज्ञापन
वन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि कोरोना के इस संकटकाल में केंद्र और प्रदेश सरकार चरणबद्ध ढंग से लॉकडाउन और कर्फ्यू में ढील दे रही है। ट्रांसपोर्टरों का भी चार महीनों का टोकन टैक्स और एसआरटी माफ किया गया है। आवश्यक प्रबंधों एवं सावधानियों के साथ प्रदेश सरकार एक जून से सार्वजनिक परिवहन सेवाएं शुरू करेगी। प्रदेश में एचआरटीसी की बसें केवल 60 प्रतिशत सवारियों के साथ चलाई जाएंगी। 

विज्ञापन


मंगलवार को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू परिसर के निरीक्षण के बाद गोविंद सिंह ने कहा कि सरकार की ओर से दी जा रही रियायतों और आर्थिक पैकेज से हिमाचल में आर्थिक गतिविधियां तेजी से पटरी पर लौटेंगी। श्रमिकों को वापस काम पर लाने के लिए प्राथमिकता के आधार पर परमिट दिए जाएंगे। इससे पहले वन मंत्री ने अस्पताल में तीमारदारों के लिए अन्नपूर्णा चेरिटेबल सोसायटी की ओर से चलाए जा रहे लंगर का जायजा भी लिया। रायसन की 17 वर्षीय लड़की महनूर सूरी ने इस सोसायटी के लिए 50 हजार रुपये का चेक भी वन मंत्री को भेंट किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें