बल्क ड्रग पार्क की तर्ज पर प्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्क विकसित होंगे। उद्योग विभाग ने भारत औद्योगिक विकास योजना (भव्य) में नालागढ़ और ऊना के टाहलीवाल में बनने वाले दो औद्योगिक पार्कों के परियोजना प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेज दिए हैं। इन दोनों पार्कों की अनुमानित लागत 234 करोड़ रुपये है। वहीं, कांगड़ा जिले के कदरोड़ी और सोलन जिले के कंडाघाट में भी औद्योगिक पार्क विकसित करने के लिए विभाग की ओर से प्रस्ताव तैयार किए जा रहे हैं। सितंबर से पहले इन परियोजनाओं स्वीकृति के लिए भेजा जाना है। देश में 100 औद्योगिक पार्क बनने है। इसमें चार हिमाचल के हैं।
हिमाचल में बनने वाले औद्योगिक पार्क की परियोजनाओं की स्वीकृति के लिए दो प्रस्ताव भेज दिए गए हैं। दो और प्रस्ताव तैयार किए जा रहे हैं। पार्क के निर्माण से प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा। - हर्षवर्धन चौहान, उद्योग मंत्री