फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीप खाई में गिरी, चार युवकों की मौत

Sat, 29 Mar 2014 05:50 PM IST
बयूरो/ अमर उजाला, रोहडू
विज्ञापन
विज्ञापन
चिड़गांव के धमवाड़ी में एक बोलेरो कैंपर के गहरी खाई में लुढ़कने से चार युवकों की मौत हो गई है। हादसा शुक्रवार देर शाम हुआ।
विज्ञापन


तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने अस्पताल में दम तोड़ा। मरने वाले सभी चिड़गांव के ही हैं। चालक की लापरवाही हादसे का कारण माना जा रहा है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम चिड़गांव क्षेत्र के चार युवक बोलेरो कैंपर जीप नंबर एचपी 62-1852 में किसी कार्यक्रम में जा रहे थे। शाम करीब 7 बजे धमवाड़ी के पास मोड़ पर जीप गहरी खाई में लुढ़क गई।
विज्ञापन


इस हादसे में झलटवाड़ी के देवी नाथ (24), पटारली के विक्की (18) और जांगलिख के रामनाथ (24) की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल चालक पटारली के वीरेंद्र कुमार (25) ने संदासू अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


दुर्घटनाग्रस्त जीप में चार ही लोग सवार थे। पुलिस शुरुआती जांच में घटना का कारण चालक की लापरवाही मान रही है।

चिड़गांव पुलिस थाना प्रभारी आशीष सैमयुल ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। हादसा गाड़ी मोड़ते वक्त हुआ है। चालक की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें