फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लवी टोपी की कायल हुई बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा

Sat, 29 Mar 2014 05:32 PM IST
अमीं चंद भंडारी/ अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के सिर सजी कुल्लवी टोपी ने उनकी सुंदरता को चार चांद लगा दिए हैं।
विज्ञापन


मशहूर बॉलीवुड अदाकारा को कुल्लवी टोपी इतनी पसंद आ गई है कि वह इसे पहनकर ही घाटी की वादियों में घूमती नजर आ रही हैं।

वह कुल्लू-मनाली में संजय लीला भंसाली की ओर से मशहूर भारतीय महिला बॉक्सर पर बनाई जा रही बॉलीवुड फिल्म मैरीकॉम की शूटिंग के सिलसिले में आई हैं। वहीं, घाटी में पल-पल बदलते मौसम के मिजाज का भी वह खूब लुत्फ उठा रही हैं।
विज्ञापन


उन्होंने घाटी में बढ़ती ठंड का जिक्र बाकायदा ट्वीट कर भी किया है। प्रियंका ने ट्वीट कर लिखा है कि (विंटर इज कमिंग) उनको ठंड का एहसास इन वादियों में हो रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कुल्लवी टोपी के साथ एक फोटो भी बाकायदा सोशल साइट पर अपने प्रशंसकों के साथ शेयर किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें