फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजेश धर्माणी के खिलाफ चुनाव में काम करना चार कांग्रेसी को पड़ा भारी

Sat, 16 Dec 2017 10:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
राजेश धर्माणी के खिलाफ चुनाव में काम करना चार कांग्रेसी नेताओं को महंगा पड़ गया है। हिमाचल विधानसभा चुनाव में बिलासपुर जिले के घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी राजेश धर्माणी के खिलाफ काम करने वाले 4 कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है।
विज्ञापन

 
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी घुमारवीं और पार्टी प्रत्याशियों के अनुमोदन के बाद प्रदेश कांग्रेस ने यह कार्रवाई की है। पार्टी से बाहर किए गए कार्यकर्ताओं में रोशन लाल भारद्वाज, सुभाष ठाकुर, रवि पाल ठाकुर और कमल देव राव शामिल हैं। ये सभी कार्यकर्ता 6 साल के लिए निष्कासित किए गए हैं। 

आरोप है कि विधानसभा चुनाव के दौरान इन कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रत्याशी राजेश धर्माणी के बजाए दूसरी प्रत्याशी का साथ दिया है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ओर से पार्टी कार्यालय में इसके पुख्ता सबूत भेजे गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें