फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी संसदीय उपचुनाव लड़ने के लिए प्रतिभा सिंह तैयार, हाईकमान पर छोड़ा फैसला

Thu, 23 Sep 2021 11:51 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र की पत्नी प्रतिभा ने दिल्ली में एआईसीसी संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल से मुलाकात भी कर ली है। इस दौरान उनके पुत्र विधायक विक्रमादित्य सिंह भी मौजूद रहे। मंडी संसदीय क्षेत्र से उपचुनाव लड़ने को लेकर अभी तक प्रतिभा सिंह ने कोई विचार नहीं किया था। 
विज्ञापन
पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह(फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की पत्नी और पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह ने मंडी संसदीय क्षेत्र से उपचुनाव लड़ने का फैसला हाईकमान पर छोड़ा है। उन्होंने हाईकमान तक संदेश पहुंचा दिया है कि हाईकमान जैसा आदेश देगा, उसका वह पालन करेंगी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल से मुलाकात कर हाईकमान तक यह संदेश पहुंचाया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र की पत्नी प्रतिभा ने दिल्ली में एआईसीसी संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल से मुलाकात भी कर ली है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: जिला परिषद लाहौल-स्पीति के 10 पदों के लिए चुनाव मैदान में 32 उम्मीदवार

इस दौरान उनके पुत्र विधायक विक्रमादित्य सिंह भी मौजूद रहे। मंडी संसदीय क्षेत्र से उपचुनाव लड़ने को लेकर अभी तक प्रतिभा सिंह ने कोई विचार नहीं किया था। पार्टी सूत्रों से मालू्म हुआ है कि दिल्ली में वेणुगोपाल से मिलने के बाद प्रतिभा सिंह ने साफ शब्दों में हाईकमान तक संदेश पहुंचा दिया है कि जो भी आदेश होगा, उसका वह पालन करेंगी। यानी हाईकमान अगर चुनाव लड़ने को कहेगा तो वह मंडी संसदीय क्षेत्र से उपचुनाव लड़ने को तैयार हैं। 
विज्ञापन


 प्रदेश कांग्रेस प्रतिभा को करार दे चुकी दमदार प्रत्याशी
प्रदेश कांग्रेस मंडी संसदीय क्षेत्र के उपचुनाव के लिए पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह को पार्टी का सबसे दमदार प्रत्याशी करार दे चुकी है। इसके अलावा मंडी संसदीय क्षेत्र की जिला कमेटियों ने भी पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह को मजबूत प्रत्याशी पाया है। 
विज्ञापन


पार्टी के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला पहले कर चुके हैं प्रतिभा से मुलाकात
बताते हैं कि एआईसीसी महासचिव और पार्टी के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला भी शिमला दौरे के दौरान पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह से उनके निजी आवास होली लॉज में चुनाव लड़ने का प्रस्ताव लेकर पहले ही मुलाकात कर चुके हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें