पूर्व मंत्री आशा कुमारी ने गुरुवार देर शाम प्रतिभा सिंह से मुलाकात की। ये मुलाकात सिंह के निजी आवास होली लॉज में हुई। प्रदेश कांग्रेस की चौड़ा मैदान में हुई रैली में आशा कुमारी शामिल नहीं हुई थीं।
विज्ञापन
इस मुलाकात के दौरान नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री भी मौजूद रहे। सोशल मीडिया में वीरवार रात करीब 10:30 बजे पोस्टअपडेट कर उन्होंने कहा कि सभी नेता एकजुट होकर कांग्रेस की सत्ता में वापसी करेंगे।