फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: पूर्व मंत्री गुलाब सिंह गिरने से हुए चोटिल, टांडा में चल रहा उपचार

Mon, 30 Oct 2023 10:45 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जोगिंद्रनगर (मंडी)

सार

कान के एक हिस्से में गहरे जख्म को देखते हुए पूर्व मंत्री गुलाब सिंह ठाकुर को टांके भी लगाने पड़े। उपचार के दौरान तबीयत बिगड़ने पर उन्हें टांडा मेडिकल अस्पताल में रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री गुलाब सिंह ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा नेता और पूर्व मंत्री गुलाब सिंह ठाकुर मझारनू स्थित आवास में गिरने से चोटिल हो गए। जोगिंद्रनगर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें टांडा मेडिकल अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार वह घर में ही अनियंत्रित होकर तीन दिन पहले गिर पड़े थे।

विज्ञापन


इस दौरान कान और सिर में आई गहरी चोट को देखते हुए जोगिंद्रनगर अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिलाया गया। कान के एक हिस्से में गहरे जख्म को देखते हुए टांके भी लगाने पड़े। उपचार के दौरान तबीयत बिगड़ने पर उन्हें टांडा मेडिकल अस्पताल में रेफर कर दिया गया है।

गुलाब सिंह के बेटे सोमेंद्र ठाकुर और बहू मेघना ठाकुर के अनुसार रक्तचाप बढ़ जाने से भी तबीयत अधिक बिगड़ गई थी। वहीं शुगर के चलते भी स्वास्थ्य बिगड़ा था। बताया कि अब उनकी हालत में सुधार आना शुरू हो चुका है। जोगिंद्रनगर अस्पताल के एसएमओ डॉ. रोशन लाल कौंडल ने बताया कि टांडा में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम उनका उपचार कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें