फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना को हराकर शिमला लौटे वीरभद्र सिंह छह घंटे बाद आईजीएमसी में भर्ती

Fri, 30 Apr 2021 08:19 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह कोरोना को हराने के बाद मोहाली के मैक्स अस्पताल से शुक्रवार को शिमला लौटे ही थे कि छह घंटे बाद उन्हें दोबारा आईजीएमसी अस्पताल में भर्ती होना पड़ा।  सांस में दिक्कत के चलते उन्हें कार्डियोलॉजी विभाग में दाखिल किया गया है। इसकी पुष्टि आईजीएमसी अस्पताल के एमएस डॉ. जनक राज ने की।इससे पहले शुक्रवार दोपहर 12 बजे राज्य सरकार के हेलीकाप्टर से वीरभद्र सिंह मोहाली से शिमला के अनाडेल हेलीपैड पहुंचे और यहां से अपने निजी आवास हॉलीलॉज आए।

विज्ञापन


डॉक्टरों की सलाह पर वीरभद्र सिंह ने कमजोरी के कारण किसी से भी मुलाकात नहीं की। उनके पुत्र विधायक विक्रमादित्य सिंह, रिटायर्ड आईएएस अधिकारी टीजी नेगी सहित निजी स्टाफ भी इस दौरान मौजूद रहा। अनाडेल हेलीपैड में वीरभद्र सिंह के आते ही कांग्रेस के कुछ नेता भी मौजूद रहे। इस बीच सांस लेने में दिक्कत आने पर शाम 6 बजे पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह को आईजीएमसी लाया गया। एमएस डॉ. जनक राज ने बताया कि वह कार्डिक केयर यूनिट में दाखिल हैं और उनकी हालत में सुधार है।

मुख्यमंत्री ने जाना कुशलक्षेम
 मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर देर शाम पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का कुशलक्षेम पूछने के लिए आईजीएमसी पहुंचे। बताया जा रहा है कि उन्हें सांस में तकलीफ को लेकर अधिक समस्या हो रही है। लिहाजा उन्हें दोबारा चंडीगढ़ भेजने को लेकर चिकित्सकों की ओर से विचार-विमर्श चल रहा है। मुख्यमंत्री के साथ शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, स्वास्थ्य मंत्री राजीव सैजल और मंत्री रामलाल मारकंडा ने भी उनका कुशलक्षेम जाना।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें