फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा: शादी में मिले ज्यादा लोग, 120 रिश्तेदारों और पड़ोसियों के सैंपल लेने के आदेश

Fri, 30 Apr 2021 07:43 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, सिहुंता (चंबा)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के भटियात क्षेत्र के एक गांव से निकली बरात में निर्धारित संख्या से ज्यादा लोग मिलने पर जांच के लिए निकले एसडीएम और नायब तहसीलदार ने जमकर फटकार लगाई। साथ ही दूल्हा पक्ष के रिश्तेदारों और पड़ोसियों समेत 120 लोगों के कोरोना सैंपल लेने के निर्देश दिए। दूल्हे ने शादी में शामिल लोगों के सैंपल लेकर रिपोर्ट प्रशासन को देने की बात लिखित में स्वीकार की है। ऐसा न करने पर नियमानुसार कार्रवाई की बात भी कुबूल की है। 

विज्ञापन


भटियात से वीरवार को निकली बरात में एसडीएम और नायब तहसीलदार ने छापा मारा। बरात में निर्धारित संख्या से ज्यादा लोग शामिल थे। दूल्हे के परिजनों ने लिखित में शादी समारोह में केवल निर्धारित लोग ही शामिल होने की बात कही। कहा कि बरात देखने के लिए ग्रामीण एकत्रित हुए हैं। शुक्रवार दोपहर को ऊना जिले से दुल्हन लेकर बरात वापस घर पहुंच गई है। भटियात प्रशासन ने आयोजक के अलावा पड़ोसियों के भी कोविड टेस्ट करवाकर रिपोर्ट पंचायत सदस्य के माध्यम से प्रशासन को सौंपने के निर्देश दिए हैं। 

एसडीएम भटियात बचन सिंह ने कहा कि वे भटियात के एक गांव में शादी समारोह का निरीक्षण करने गए थे। बरात में निर्धारित संख्या से अधिक लोग शामिल थे। दूल्हे ने लिखित में बीस लोगों की सूची उन्हें दी है। इनके टेस्ट करवाने के बाद शनिवार को रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा है। आयोजक सहित करीब एक सौ पड़ोसियों को भी कोरोना सैंपल लेने के लिए कहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही गांव को कंटेनमेंट जोन बनाने व सील करने पर निर्णय होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें