फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में 22 तक भारी बारिश की चेतावनी

Sat, 18 Jul 2015 08:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
22 जुलाई तक प्रदेश के मैदान और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र ने 19 और 20 जुलाई को भारी बारिश होने की चेतावनी भी जारी की है। उधर, शनिवार को प्रदेश भर में मौसम मिलाजुला बना रहा।
विज्ञापन


अधिकांश क्षेत्रों में बारिश से राहत मिली। दोपहर बाद कुछ समय के लिए धूप भी खिली। शनिवार को बिलासपुर में 29 मिलीमीटर, कसौली में 21, हमीरपुर में 12, नौणादेवी, नुरपूर में 10-10 और मनाली, जुब्बल में 8-8 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई।

प्रदेश के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी कोई खास परिवर्तन नहीं हुआ है। बिलासपुर में सबसे अधिक 34.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया। न्यूनतम तापमान कल्पा और केलांग में 13.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को प्रदेश भर में बंद हुए सौ से अधिक सड़कें भी शनिवार को खुल गई। बसों की आवाजाही सुचारु रही।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें