फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी दुकानों में अब और सस्ती मिलेगी दवा

Sat, 18 Jul 2015 11:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल में अस्पतालों के बाहर खोली गईं खाद्य आपूर्ति निगम की दुकानों में तीन दिन बाद और सस्ती दवाइयां मिलेंगी। शुक्रवार को निगम की बीओडी की बैठक में दवाइयों पर मिलने वाली सब्सिडी को सात से बढ़ाकर सवा दस फीसदी करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन


इन दुकानों में दवाओं पर अब सवा दस फीसदी डिस्काउंट मिलेगा। प्रदेश सरकार ने लाखों लोगों को राहत देने वाला एक बड़ा फैसला लिया है। यह व्यवस्था 72 घंटों में 25 दुकानों में लागू हो जाएगी। इसकी सूचना दुकानों के बाहर लिखी मिलेगी।

खाद्य आपूर्ति मंत्री जीएस बाली ने पत्रकार वार्ता में बताया कि सरकारी दुकानों में दवाएं मार्केट रेट से सात फीसदी डिस्काउंट पर बेची जा रही हैं। अब यह डिस्काउंट बढ़ाकर 10.25 फीसदी होगा। बाली ने बताया कि‘अपनी दुकान’ नाम से शॉप को 45 दिन में कांगड़ा में खोल दिया जाएगा। भट्ठाकुफर में शॉपिंग मॉल पर अंतिम फैसला जल्दी होगा।
विज्ञापन


गोदाम आउटसोर्स करने का फैसला
निगम ने 50 टन तक की क्षमता वाले गोदाम आउटसोर्स करने का निर्णय लिया है। इससे एक दर्जन नए भंडार गृह मिलेंगे। वर्तमान में निगम के पास 22 भंडार गृह हैं। निगम ने 25 गाडि़यों का माल जीपीएस से ट्रैकिंग करने का भी निर्णय लिया। इस सिस्टम में दस नई गाडि़यों को जोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें