फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में भारी बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी, अलर्ट जारी

Wed, 11 May 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
राजधानी शिमला में भारी गर्जना के साथ करीब दो घंटे तक झमाझम बारिश होती रही। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हिमाचल में मंगलवार दोपहर दो बजे अचानक मौसम बदला और कई जिलों में दिन में कुछ देर के लिए अंधेरा छा गया। राजधानी शिमला में भारी गर्जना के साथ करीब दो घंटे तक झमाझम बारिश होती रही। कई क्षेत्रों में ओलावृष्टि से भी सेब और अन्य फसलों को नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने बुधवार और वीरवार को प्रदेश के मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा में भारी बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। मैदानी क्षेत्रों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों लाहौल स्पीति, किन्नौर में भी बारिश होने के आसार हैं।

राजधानी शिमला में मंगलवार को अधिकतम तापमान में चार से पांच डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई। भरमौर में बारिश के चलते चौबिया पंचायत का संपर्क उपमंडल मुख्यालय से कट गया है। भारी बारिश के कारण एचआरटीसी की एक बस भी फंस गई हैं।
विज्ञापन


बारिश से गोहर, करसोग क्षेत्र की कई पंचायतों में बिजली गुल हो गई। चौंतड़ा में बिजली गिरने से 20 भेड़-बकरियों की मौत हो गई है। जिला मुख्यालय नाहन में धूल भरी अंधड़ चली।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें