फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचआरटीसी में 500 पदों पर भर्ती, 30 मई तक करें आवेदन

Wed, 11 May 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
परिवहन निगम 500 बहुउदेशीय सहायक पदों की भर्ती करने जा रहा है।
विज्ञापन
परिवहन निगम 500 बहुउदेशीय सहायक पदों की भर्ती करने जा रहा है। इसके लिए 12 जून, 2016 को लिखित परीक्षा होगी। यह भर्ती अस्थायी होगी। इसमें 170 पद सामान्य वर्ग, 40 सामान्य बीपीएल, सामान्य स्वतंत्रता सेनानी, 15 सामान्य खिलाड़ी, 77 पद अनुसूचित जाति, 15 पद अनुसूचित (बीपीएल), 03 पद अनुसूचित स्वतंत्रता सेनानी आश्रित।
विज्ञापन


15 अनुसूचित जनजाति, 05 पद अनुसूचित जनजाति (बीपीएल) अनुसूचित जाति भूतपूर्व सैनिक के लिए 05 के लिए आरक्षित होंगे। इसी तरह 63 पद अन्य पिछड़ा वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग (बीपीएल) 15, अन्य पिछड़ा वर्ग (स्वतंत्रता सेनानी के लिए) 10 पद अन्य पिछड़ा वर्ग (भूतपूर्व सैनिक) के लिए आरक्षित होंगे। परिवहन निगम ने इसके लिए शैक्षणिक योग्यता 10 पास और कंडक्टर लाइसेंस होना अनिवार्य किया है।

आवेदक की आयु 1 जनवरी, 2016 को 18 से 45 वर्ष के बीच होने के साथ साथ हिमाचल स्थायी निवासी होना चाहिए। आवेदक को इसके लिए 100 रुपये का ड्राफ्ट संबंधित शैक्षणिक योग्यता, हिमाचली प्रमाण पत्र, अनुसूचित जाति, जनजाति, ओबीसी, कंडक्टर लाइसेंस सहित फोटो परिवहन निगम क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय में 30 मई तक कार्यालय में जमा कराने होंगे। लोग आन लाइन आवेदन 30 मई तक कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें