फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Paragliding: हिमाचल में पैराग्लाइडिंग का रोमांच शुरू, बंदला और बीड़ बिलिंग पैराग्लाइडिंग साइट से हुईं उड़ानें

Sat, 16 Sep 2023 10:54 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर/बैजनाथ(कांगड़ा)

सार

बंदला पैराग्लाइडिंग से शनिवार को पहली उड़ान भरी गई। स्थानीय पायलट अजय ठाकुर ने पहली उड़ान भरी। साइट से शीघ्र ही व्यावसायिक उड़ानें भी शुरू होंगी। 
विज्ञापन
बंदला पैराग्लाइडिंग साइट - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व प्रसिद्ध बंदला पैराग्लाइडिंग से शनिवार को पहली उड़ान भरी गई। स्थानीय पायलट अजय ठाकुर ने पहली उड़ान भरी। साइट से शीघ्र ही व्यावसायिक उड़ानें भी शुरू होंगी। कहलूर पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन ने ऑप्रेटरशिप के लिए आवेदन किया है, जिसकी औपचारिकताएं शीघ्र ही पूरी की जाएंगी। पायलट ने बंदला की खूबसूरत वादियों से उड़ान भरी और लुहणू मैदान में लैंडिंग की। विशेष बात यह है कि इस बार साइट से व्यावसायिक उड़ानों को भी हरी झंडी मिली है।

विज्ञापन


इसके चलते पर्यटक भी यहां से उड़ानों का लुत्फ उठा सकते हैं। व्यावसायिक उड़ानें केवल टेंडम पायलट ही कर सकते हैं। एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सन्नी ने बताया कि उनके पास चार से पांच टेंडम पायलट हैं। लाइसेंस और ऑप्रेटरशिप के लिए एसोसिएशन की ओर से आवेदन किया गया है। यदि ऑप्रेटरशिप मिल जाती है तो बाहर के पायलट को बुलाकर भी पर्यटकों को यहां से उड़ानों का लाभ मिल सकता है। इससे पर्यटन के साथ स्थानीय लोगों को भी रोजगार मिलेगा। वहीं, लाइसेंस मिलने पर यहां के पायलट भी टेंडम उड़ान कर सकेंगे।

बीड़ बिलिंग में पहले दिन 25 से अधिक पायलटों ने भरी उड़ान 
बीड़ बिलिंग में शनिवार को टेंडम उड़ानों का दौर शुरू हुआ। पहले दिन 25 से अधिक पायलटों ने उड़ान भरी। टेंडम उड़ानें शुरू होने से बीड़ के पर्यटन व्यवसाय बढ़ेगा। टेंडम उड़ान के 2500 रुपये लिए जाते हैं। इसके अलावा पैराग्लाइडिंग वीडियो शूट करवाने पर अलग से 500 रुपए वसूल किए जाते हैं। अक्तूबर में पैराग्लाइडिंग क्रॉस कंट्री प्री वर्ल्ड कप यहां प्रस्तावित है। इसके लिए तैयारियां चल रही हैं। अक्तूबर-नवंबर पैराग्लाइडिंग के लिए उपयुक्त है। इस दौरान एक दर्जन से अधिक देशों के 300 पायलट बीड़ बिलिंग में मौजूद रहते हैं। पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुराग शर्मा और होटल एसो. के अध्यक्ष सतीश अबरोल का कहना है कि उड़ानें शुरू होने से पर्यटन कारोबार बढ़ेगा।
विज्ञापन


क्या है टेंडम उड़ान
टेंडम उड़ान में पायलट अपने साथ एक अन्य व्यक्ति के साथ पैराग्लाइडर से उड़ान भरता है और पूर्व में तय समय के अनुरूप खुले आकाश में समय बिताने के बाद लैंड करता है। इसकी एवज में व्यक्ति पायलट को तय राशि अदा करता है। सोलो में सिर्फ पायलट ही पैराग्लाइडर से उड़ान भरता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें