फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुर्वेद चिकित्सा उपकरण खरीद मामले में पांच अधिकारी और कर्मचारी चार्जशीट

Mon, 02 Mar 2020 06:28 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
विधानसभा में सीएम जयराम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आयुर्वेद विभाग में उपकरण खरीद घोटाले में पांच अधिकारियों और कर्मचारियों को चार्जशीट किया गया है। यह खरीदारी जेम पोर्टल के माध्यम से की गई है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने यह जानकारी विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री की ओर से पूछे गए लिखित प्रश्न के उत्तर में दी। जेम पोर्टल के माध्यम से लाखों रुपये की खरीदारी की गई है। इसमें सप्लायर फार्म हिमाचल प्रदेश राज्य हैंडीक्राफ्ट हैंडलूम कारपोरेशन जिला कुल्लू, कांगड़ा और पालमपुर, एमएस भरवाल मेडिकल एंड सर्जिकल नरवाणा जिला कांगड़ा आदि शामिल हैं। 

विज्ञापन


प्रदेश सरकार की ओर से दी सूचना के मुताबिक यह उपकरण 4 सौ रुपये से लेकर लाखों रुपये तक के खरीदे गए हैं। विभाग में यह घोटाला लाखों रुपये का है। उल्लेखनीय है कि आयुर्वेद विभाग ने सभी नियमों को ताक पर रखते हुए चिकित्सा उपकरणों की खरीद की थी। जांच में यह भी पाया गया कि कई चिकित्सा उपकरण बाजार में सस्ते बिक रहे थे। बावजूद इसके आयुर्वेद विभाग ने ज्यादा मूल्य के उपकरणों को खरीद लिया। आयुर्वेद चिकित्सालयों में दो फ ीसदी से कम महिलाओं की डिलीवरी होती है। ऐसे में बच्चों का वजन करने के लिए 300 मशीनों का ऑर्डर भी दिया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें