फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Congress: हिमाचल कांग्रेस की चुनाव समिति में पांच और वरिष्ठ नेता शामिल

Fri, 19 Aug 2022 07:16 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने विधानसभा चुनावों के लिए गठित कांग्रेस चुनाव समिति का विस्तार किया है। इसमें प्रदेश कांग्रेस के पांच वरिष्ठ नेता शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन
हिमाचल कांग्रेस कार्यालय। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने विधानसभा चुनावों के लिए गठित कांग्रेस चुनाव समिति का विस्तार किया है। इसमें प्रदेश कांग्रेस के पांच वरिष्ठ नेता शामिल किए गए हैं। इनमें चंद्र कुमार, हर्षवर्धन चौहान, कुलदीप कुमार, जगत सिंह नेगी और सुरेश चंदेल शामिल हैं। इस संदर्भ में शुक्रवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल ने अधिसूचना जारी की है। अब प्रदेश कांग्रेस चुनाव कमेटी में आनंद शर्मा सहित 19 सदस्य हो गए हैं। कमेटी की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह रहेंगी। 

विज्ञापन


प्रदेश चुनाव समिति में जी-23 में शामिल रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा को विशेष तरजीह दी गई है। विधानसभा चुनाव के लिए टिकट तय करने में चुनाव समिति अहम भूमिका निभाएगी। समिति प्रदेश से टिकट के लिए दमदार दावेदारों के नाम तय कर केंद्रीय स्क्रीनिंग कमेटी को भेजेगी। इसके बाद स्क्रीनिंग कमेटी दावेदारों के नाम हाईकमान को भेजेगी। 

हाईकमान प्रदेश चुनाव समिति, स्कीनिंग कमेटी और पार्टी के सर्वे के आधार पर तय करेगा कि किसे टिकट देकर चुनावी दंग में उतारा जाए। कमेटी में नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, वरिष्ठ कांग्रेस नेता आनंद शर्मा, सुखविंद्र सुक्खू, विप्लव ठाकुर, आशा कुमारी, ठाकुर कौल सिंह, कुलदीप राठौर, धनीराम शांडिल, रामलाल ठाकुर, हर्ष महाजन, राजेंद्र राणा और विनय कुमार को रखा गया है। कमेटी में अन्य सदस्यों के रूप में हिमाचल से सभी एआईसीसी सचिव और पार्टी के फ्रंटल संगठनों के प्रमुख शामिल रहेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें