फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगलूरू से 1425 हिमाचलियों को लेकर इस दिन ऊना रेलवे स्टेशन पहुंचेगी पहली ट्रेन

Mon, 11 May 2020 08:44 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
ट्रेन आने से पहले तैयारियां पूरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लॉकडाउन के कारण देश के विभिन्न हिस्सों में फंसे हिमाचल के लोगों को लाने के लिए पहली विशेष ट्रेन बंगलूरू से बुधवार को ऊना पहुंचेगी। इसमें 12 जिलों के 1425 यात्री आएंगे। सोमवार को उपायुक्त ऊना संदीप कुमार ने यह जानकारी बैठक के दौरान दी। कहा कि विशेष ट्रेन में बिलासपुर से 64, चंबा 278, हमीरपुर 180, कांगड़ा 317, किन्नौर 10, कुल्लू और लाहौल-स्पीति से 51, मंडी से 123, शिमला 139, सोलन 148, ऊना े 39 तथा सिरमौर से 76 यात्री आएंगे।

विज्ञापन


बताया कि रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के उतरने, मेडिकल स्क्रीनिंग, खाने-पीने तथा उन्हें संबंधित जिलों तक पहुंचाने को अधिकारियों की जिम्मेदारियां तय की गई हैं। इन्हें समन्वय के साथ कार्य करने को कहा है। रेलवे स्टेशन को आठ सेक्टरों में बांटा गया है। मेडिकल स्क्रीनिंग के दौरान फ्लू जैसे लक्षण वाले व्यक्ति अलग किए जाएंगे। बाकी लोगों को जिलावार बसों में बैठाकर भेजा जाएगा। जिनमें फ्लू जैसे लक्षण होंगे, उन्हें अस्पताल भेजा जाएगा। बस चालकों को मास्क और सैनिटाइजर दिए जाएंगे। 

विज्ञापन

संस्थागत क्वारंटीन सेंटर में 14 दिन रहना होगा

ट्रेन से आने वाले लोगों को 14 दिन के लिए संस्थागत क्वारंटीन में रहना होगा। ऊना के 39 लोग भी संस्थागत क्वारंटीन होंगे। उनके कोविड टेस्ट करवाए जाएंगे। कहा कि रेलवे स्टेशन पर साइन बोर्ड लगाए जा रहे हैं। हेल्पडेस्क भी बनाए जाएंगे। अधिकारियों को ड्यूटी पास जारी किए जाएंगे। बिना पास किसी भी व्यक्ति को रेलवे स्टेशन में दाखिल होने की अनुमति नहीं होगी। मदद के लिए कुछ वॉलंटियर्स भी तैनात रहेंगे। बैठक में एडीसी अरिंदम चौधरी, एसपी कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन, एएसपी विनोद धीमान, सभी एसडीएम व डीएसपी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

पास ही रेल टिकट के लिए होंगे मान्य
डीसी ने कहा कि जिन लोगों ने ई-पास को आवेदन किया है, उनके पास ही रेल टिकट के रूप में मान्य होंगे। कहा कि 12 जिलों के यात्रियों को उनके जिलों तक पहुंचाने को सभी जिलों के अनुगामी अधिकारी की नियुक्ति की गई है। यह अधिकारी अपने-अपने जिलों के यात्रियों को साथ लेकर जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें