फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयराम सरकार का पहला जन मंच, मंत्री तय स्थानों पर पहुंचे

Sun, 03 Jun 2018 09:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी जन मंच योजना के तहत पहला जनमंच रविवार को आयोजित होगा। रविवार सुबह से शुरू होने वाले जनमंच कार्यक्रम से पहले ही शनिवार देर रात तक अधिकतर मंत्री तय स्थानों पर पहुंच गए।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार के सभी मंत्रियों के अलावा विधानसभा अध्यक्ष भी जनता की सुनवाई करेेंगे। विधानसभा अध्यक्ष डा राजीव बिंदल केलांग के पुराने सर्किट हाउस में लोगों की शिकायतें सुन उनका निस्तारण करेंगे।

वहीं, कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह शिमला के रामपुर स्थित ग्राम पंचायत घनवी, किशन कपूर डलहौजी के पंचायत घर व बथरी मैदान, सुरेश भारद्वाज कांगड़ा के  फतेहपुर ग्राम पंचायत के रेह गांव, अनिल शर्मा अर्की स्थित ग्राम पंचायत मटेरनी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल पंजल में जन सुनवाई करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये मंत्री यहां करेंगे जनसुनवाई

सरवीन चौधरी बिलासपुर में फारेस्ट रेस्ट हाउस स्वारघाट, रामलाल मारकंडा रिकांग पियो विधानसभा क्षेत्र के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस सांगला, विपिन परमार पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस ऊना, वीरेंद्र कंवर नादौन के गांव धनेटा, विक्रम सिंह कुल्लू विधानसभा

क्षेत्र के ग्राम पंचायत भुट्टी स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल लुग वैली, गोविंद सिंह ठाकुर जोगिंदर नगर की ग्राम पंचायत मटरू और राजीव सैजल शिलाई की ग्राम पंचायत बंदली में जनसुनवाई करेंगे। इस दौरान जिले के डीसी के अलावा विभिन्न विभागों के स्थानीय अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें