कसुम्पटी के पास देवनगर में खाद्य आपूर्ति निगम के निदेशक के कार्यालय में वीरवार रात करीब साढ़े दस बजे अचानक आग भड़क गई। इसमें उनके कार्यालय कक्ष में रखा पूरा सामान जल गया।
इसमें करीब एक लाख से अधिक का नुकसान आंका गया है। मालरोड स्थित अग्निशमन विभाग के कंट्रोल रूम में 10:24 बजे पर मोहन प्रकाश ने आग लगने की सूचना दी। इस पर मालरोड फायर स्टेशन से एक वाटर टेंडर के साथ पहुंचे बचाव दल ने आग बुझाने का काम शुरू किया।
आग को पूरी तरह से शांत करने में जवानों को करीब बारह बजे गए। 11:50 मिनट पर अग्निशमन का बचाव दल लौटा। अग्निशमन के माल रोड फायर स्टेशन के अग्निशमन
अधिकारी डीसी शर्मा ने बताया कि आग कार्यालय में आग किस कारण लगी, कारण अज्ञात है। इसका पता जांच में लग पाएगा। कार्यालय में रखा कंप्यूटर चेयर, टेबल सहित लगभग फर्नीचर जल गया है।