फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राठौर को अध्यक्ष बनाने में मेरा और आनंद का हाथ: सुखविंद्र सुक्खू

Fri, 11 Jan 2019 08:04 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू ने कहा कि उनके नाम कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष का छह साल, युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष 10 साल और एनएसयूआई प्रदेशाध्यक्ष 7 साल तक रहने का रिकॉर्ड है। उन्होंने कहा कि कुलदीप राठौर को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष बनाने में उनका और पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा का हाथ रहा है।

विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस को मजबूत बनाने के लिए राठौर का पूरा सहयोग किया जाएगा। सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में संगठन को मजबूत बनाने के लिए छह साल तक काम किया। पार्टी के नए लोगों को जोड़ा गया। जिला और ब्लॉकों में कमेटियों का गठन किया गया।

पहले ब्लॉकों में कमेटियां बनाने की परंपरा नहीं थी। पार्टी को मजबूत बनाने कुछ नेताओं को रास नहीं आ रहा था। युकां और एनएसयूआई के कई पदाधिकारी घरों में बैठ गए थे, उनको पार्टी की मुख्य धारा में लाया गया और उनको पदाधिकारी बनाया।
विज्ञापन


कहा कि उन्हें हटाया नहीं गया है। विधानसभा चुनाव के कुछ माह बाद उन्होंने स्वयं इस्तीफा दिया था, क्योंकि अध्यक्ष पद पर छह साल हो गए थे। राष्ट्रीय अध्यक्ष से उनकी बात हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें