फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन: बद्दी में चालक की जल्दबाजी से पेट्रोल पंप में भड़की आग

Tue, 24 Aug 2021 06:20 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, बद्दी (सोलन)

सार

पंप ऑपरेटर संजय ने बताया कि एक कार चालक पंप पर पेट्रोल डलवाने आया। जब कर्मी गाड़ी में तेल डाल रहा था तो कार चालक ने एकदम से गाड़ी आगे बढ़ा ली। जिससे मशीन की नोजल गाड़ी में फंसी रही और मशीन नीचे गिर गई।
विज्ञापन
आग(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के बद्दी में राष्ट्रीय मार्ग इलाहाबाद बैंक के सामने चालक की जल्दबाजी के कारण पेट्रोल पंप में आग भड़क गई। पाइप का नोजल गाडी में फंसने के कारण पंप सड़क पर गिर गया। सड़क पर तेल गिरते ही हुए शॉट सर्किट से आग लग गई। पंप के कर्मचारियों ने आग तुरंत आग पर काबू पा लिया। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया। पंप ऑपरेटर संजय ने बताया कि एक कार चालक पंप पर पेट्रोल डलवाने आया।

विज्ञापन


जब कर्मी गाड़ी में तेल डाल रहा था तो कार चालक ने एकदम से गाड़ी आगे बढ़ा ली। जिससे मशीन की नोजल गाड़ी में फंसी रही और मशीन नीचे गिर गई। मशीन के गिरने से हुए शॉर्ट सर्किट से आग फैल गई।  कर्मियों और आसपास के दुकानदारों ने आग पर काबू पाया गया। उधर, डीएसपी नवदीप सिंह ने कहा कि पेट्रोल पंप में आग लगने की सूचना उन्हें मिली है। मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें