फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैहब से भरे जाएं सफाई कर्मचारियों के पद, मंत्री से मिली यूनियन

विज्ञापन
विज्ञापन
शहरी विकास मंत्री से यूनियन का आग्रह, मंत्री भारद्वाज ने दिया मांगें पूरी करने का भरोसा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। नगर निगम में खाली पड़े सफाई कर्मचारियों के पद सैहब सोसायटी से भरने की मांग को लेकर मंगलवार को मेयर सत्या कौंडल की अध्यक्षता में कर्मचारियों का एक प्रतिनिधिमंडल शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज से मिला।
इस दौरान नगर निगम आयुक्त आशीष कोहली और अतिरिक्त आयुक्त अजीत भारद्वाज भी मौजूद रहे। सफाई कर्मचारी यूनियन और सैहब सोसायटी कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारियों ने मंत्री के समक्ष अपनी मांगें रखीं। कहा कि नगर निगम में नियमित सफाई कर्मचारियों की संख्या लगातार घटती जा रही है। कर्मचारी सेवानिवृत्त हो रहे हैं जबकि इनकी जगह नए कर्मचारी नहीं भरे जा रहे। ऐसे में इन खाली पदों को सैहब सोसायटी से भरा जाए। शहर में घरों से कूड़ा उठाने का काम कर रहे सैहब सोसायटी के सैकड़ों कर्मचारी सालों से अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जो कर्मचारी वरिष्ठ हैं उन्हें सफाई कर्मचारी के नियमित पद पर तैनात किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहरी विकास मंत्री ने कर्मचारियों की मांगें सुनीं और निगम प्रशासन से इसका विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर भेजने को कहा। इस पर मंत्रिमंडल की बैठक में चर्चा की जाएगी। बैठक में कर्मचारियों के नए पद सृजित करने की भी मांग रखी गई। सैहब सोसायटी कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष जसवंत सिंह और सफाई कर्मचारी यूनियन के महासचिव बलवीर सिंह ने कहा कि मंत्री ने उनकी मांगों को सुना है और जल्द इन्हें पूरा करने का भरोसा दिया है। यूनियन ने नगर निगम प्रशासन और मेयर सत्या कौंडल का आभार जताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें