शिमला। मालरोड स्थित स्कैंडल प्वाइंट का एचआरटीसी एडवांस बुकिंग काउंटर अब रात 10 बजे तक खुला रहेगा। एचआरटीसी प्रबंधन ने स्थानीय लोगों और सैलानियों की सुविधा के लिए इस काउंटर को डबल शिफ्ट में चलाने के निर्देश जारी किए हैं।
सुबह 8 से दोपहर 3 और 3 से रात 10 बजे तक बुकिंग काउंटर पर निगम कर्मी तैनात रहेंगे। हालांकि बर्फबारी के चलते फिलहाल काउंटर रात 9 बजे तक चलाया जा रहा है।
मौसम खुलते ही काउंटर का संचालन रात 10 बजे तक शुरू कर दिया इसके अलावा लोग इस बुकिंग काउंटर पर 0177-2655177 पर फोन कर निगम की बसों से संबंधित पूछताछ भी कर सकेंगे। एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक शिमला लोकल जेपी शर्मा ने बताया कि स्थानीय लोगों और सैलानियों की सुविधा के लिए स्कैंडल प्वाइंट बुकिंग काउंटर का संचालन डबल शिफ्ट में शुरू कर दिया है। इस काउंटर पर फोन भी लगा दिया गया है जिस पर लोग बसों से संबंधित सभी तरह की जानकारी हासिल कर सकते हैं।