फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: गूगल के जरिये फार्म भरकर करें लोक अदालत में मामले शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
लोग 31 मई तक कर सकेंगे आवेदन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। सर्वोच्च न्यायालय की ओर से न्याय को सरल, सुलभ और आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत) का आयोजन 21 अप्रैल से शुरू हो चुका है।
इस अभियान का समापन 23 अगस्त को सर्वोच्च न्यायालय परिसर में विशेष लोक अदालत के साथ होगा। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य सर्वोच्च न्यायालय में लंबित मामलों का आपसी सहमति एवं सुलह के माध्यम से निपटारा करना होगा। इसके तहत पूर्व-सुलह बैठकों का आयोजन राज्य, जिला, तालुका एवं उच्च न्यायालय विधिक सेवा प्राधिकरणों तथा मध्यस्थता केंद्रों में किया जाएगा। इस दौरान अधिवक्ताओं, वादकारियों एवं सभी संबंधित पक्षों से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया है जिससे संवाद और सहमति के माध्यम से विवादों का समाधान संभव हो सके।
विज्ञापन

सुलह बैठकों में पक्षकार व्यक्तिगत रूप से या वर्चुअल माध्यम से भी शामिल हो सकते हैं। अपने मामलों को इस विशेष लोक अदालत में शामिल करने के लिए लोगों को एक सरल गूगल फॉर्म उपलब्ध करवाया है। इसे भरकर इच्छुक पक्ष अपने मामलों को इस अभियान में शामिल कर सकते हैं। यह फॉर्म सर्वोच्च न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट (https://www.sci.gov.in) पर उपलब्ध है और इसे भरने की अंतिम तिथि 31 मई निर्धारित की गई है। गूगल फॉर्म लिंक (https://forms.gle/pRWbif6wAPrcgMsZ8) से भी इसे भरा जा सकता है।
विज्ञापन

समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत) के लिए बनाए गए वन स्टॉप सेंटर (वार रूम) इंचार्ज का संपर्क नंबर- 011-23115652 या 011-23116464, सीआरपी निदेशक का संपर्क नंबर- 011-23115652, 011-23116465, वन स्टॉप सेंटर (कक्ष संख्या 806 एवं 808, बी ब्लॉक, अतिरिक्त भवन परिसर, सर्वोच्च न्यायालय) लैंडलाइन नंबर - 011-23116464 और ईमेल (speciallokadalat2026sci.nic.in) पर हर प्रकार की सहायता एवं जानकारी के लिए संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें