पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों के बयान दर्ज किए हैं। एवीबीपी कार्यकर्ता विनोद ठाकुर ने पुलिस को दी शिकायत में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं पर बैज उतारने एवं मारपीट करने का आरोप लगाया है।
राजकीय महाविद्यालय ऊना में सोमवार को एवीबीपी और एनएसयूआई छात्र संगठनों के कार्यकर्ताओं में बैज उतारने को लेकर झड़प हो गई। कॉलेज परिसर में दोनों गुटों में आपस में जमकर लात घूंसे चले। घटना से विद्यार्थियों में दहशत का माहौल बना हुआ है। दोनों छात्र संगठनों के तीन कार्यकर्ताओं को चोटें आई हैं। घटना के बाद कॉलेज में पुलिस तैनात है। जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर को एक एबीवीपी कार्यकर्ता का बैज खोलने को लेकर एबीवीपी व एनएसयूआई कार्यकर्ताओं में बहसबाजी हुई।
विज्ञापन
देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया। एकत्रित हुए कार्यकर्ता एक-दूसरे पर टूट पड़े। इस घटना में तीन युवा घायल हो गए। घायलों की पहचान चांद ठाकुर, अनमोल और विनोद ठाकुर के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों के बयान दर्ज किए हैं। एवीबीपी कार्यकर्ता विनोद ठाकुर ने पुलिस को दी शिकायत में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं पर बैज उतारने एवं मारपीट करने का आरोप लगाया है।
दूसरे पक्ष में एनएसयूआई कार्यकर्ता अनमोल शर्मा ने एबीवीपी कार्यकत्ताओं पर फोन पर धमकाने व मारपीट करने का अरोप लगाया है। एनएसयूआई कार्यकताओं ने कॉलेज प्रशासन पर एकतरफा सुनवाई करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में कॉलेज प्राचार्य डॉ. त्रिलोक चंद ने बताया कि उनके लिए सभी विद्यार्थी एक समान हैं। उन्होंने आरोपों को निराधार बताया है। एएसपी प्रवीण धीमान का कहना है कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले में कॉलेज के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।