जानकारी के मुताबिक शाम के समय से मौसम खराब होने के चलते शाम से ही तेज हवाएं चल रहीं, इस कारण देर शाम यह हादसा पेश आया। जख्मी युवक नागरिक चिकित्सालय करसोग में भर्ती है। मृतक का पोस्टमार्टम करने के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है। पंचायत प्रधान मुर्तु देवी ने बताया कि मृतक का परिवार बेहद गरीब है। वह दिहाड़ी लगाकर परिवार को पाल रहा था। नायब तहसीलदार पांगणा रूप लाल ने बताया कि घटना में मृतक के परिवार को 25 हजार रुपये की फौरी राहत जबकि घायल युवक के इलाज के लिए 5 हजार की राहत राशि प्रदान की गई है। उन्होंने बताया कि जल्द ही पूरा प्राक्कलन तैयार कर परिजनों को बाकी राहत प्रदान की जाएगी।
जिले में ओवरऑल 3.2 एमएम बारिश, जोगिंद्रनगर में सबसे ज्यादा
पिछले 24 घंटों में जिले में ओवरऑल 3.2 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। इससे तापमान शनिवार को 32.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रहा। जिले में सबसे ज्यादा बारिश जोगिंद्रनगर में 7 एमएम, गोहर में 3 एमएम और सुंदरनगर में 1.2 एमएम रिकॉर्ड की गई। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 13 मई तक जिले में मौसम इसी तरह बने रहने की संभावना जताई है।