फिरन अपर हिमाचल में ज्यादा पहना जाता था लेकिन अब लोअर हिमाचल में इसका ट्रेंड देखने को मिल रहा है। कॉलेज और विवि जाने वालीं लड़कियां ज्यादा कर फिरन पहनना पंसद कर रही हैं।
90 के दशक का फैशन फिर लौट आया है। सूबे में अब लड़़के लॉन्ग कोट और लड़कियां फिरन की दीवानी हो रही हैं। युवा पीढ़ी ने तंग कपड़ों को छोड़कर अब खुले कपड़ों का ट्रेंड अपनाना शुरू कर दिया है। ट्रेंड को ओल्ड स्कूल नाम दिया गया है। युवा पीढ़ी सौंदर्य संबंधी कपड़ों से ज्यादा आकर्षित है और ओल्ड स्कूल फैशन को अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में अपना रही है।
विज्ञापन
साथ ही युवा पीढ़ी 90 के दशक के फैशन को फिर से ट्रेंड में ला रही है। उनका मानना है कि 90 के दशक का फैशन आरामदायक है। आजकल सभी पुराने फैशन को नए तरीके से अपना रहे हैं। फिरन अपर हिमाचल में ज्यादा पहना जाता था लेकिन अब लोअर हिमाचल में इसका ट्रेंड देखने को मिल रहा है। कॉलेज और विवि जाने वालीं लड़कियां ज्यादा कर फिरन पहनना पंसद कर रही हैं। इसी तरह देखा-देखी में लड़के भी लॉग्न कोट पंसद कर रहे हैं।
सुंदरता को चार चांद लगता है फिरन
कोमल ने बताया कि अपर हिमाचल में फिर ज्यादा कर पहना जाता है, जिससे प्रभावित होकर उन्होंने इस फैशन को अपनाया है। फिरन बहुत आरामदायक है और इसे काफी पसंद किया जा रहा है। महिमा ठाकुर ने बताया कि फिरन उन्होंने अपने आस पास पहने हुए लड़कियों को देखा, जिससे वह काफी प्रभावित हुई। फिरन से लड़कियों की सुंदरता में चार चांद लग जाते हैं। ज्यादातर लड़कियां इसे पहनना पसंद कर रही हैं।
विज्ञापन
ट्रेंड के साथ पहनावा बदलना जरूरी
अंशुल पंचकरण ने बताया कि लॉन्ग कोट पुराना फैशन है, जिसको वह नए जमाने में नए तरीके से अपना रहे हैं। ट्रेंड के साथ सभी अपने पहनावे को बदलते हैं और आजकल पुराने कपड़ों का ट्रेंड ज्यादा देखने को मिल रहा है। दिग्विजय राणा ने बताया कि आजकल की युवा पीढ़ी ओल्ड स्कूल फैशन को ज्यादा अपना रही है। क्योंकि ओल्ड स्कूल फैशन काफी आरामदायक है। आज कल की युवा पीढ़ी सौंदर्य संबंधी से ज्यादा आकर्षित है।