फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: किसान ने उगाई 17 किलो वजन की बंदगोभी, कृषि वैज्ञानिक भी हैरान

Tue, 20 Oct 2020 06:10 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, रोहतांग (लाहौल स्पीति)
विज्ञापन
1 of 6
17 किलो की गोभी के साथ किसान परिवार। - फोटो : अमर उजाला
हिमाचल के जनजातीय जिले लाहौल-स्पीति की चंद्रा घाटी के खंगसर पंचायत में रलिंग गांव से संबंध रखने वाले किसान सुनील ठाकुर ने बंदगोभी उगाने में रिकॉर्ड बनाया है। सुनील ने सुभाष पालेकर प्राकृतिक खेती कर 17.230 किलो वजन की एक बंदगोभी तैयार की है।
 
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
उनके नए प्रयोग से 17 किलोग्राम से अधिक वजन की बंदगोभी ने देश के कृषि विश्वविद्यालय और कृषि अनुसंधान केंद्र के वैज्ञानिकों को भी हैरानी में डाल दिया है।
 
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
सुनील ठाकुर के पिता हिमाल ने कहा कि गोभी की पनीरी तैयार करने में 38 दिन लगे थे। 97 दिनों बाद 17 किलोग्राम से अधिक वजन की गोभी तैयार हुई है।

 

4 of 6
- फोटो : अमर उजाला
सुनील ठाकुर ने कहा कि पूरी तरह से प्राकृतिक खेती अपनाते हुए उन्होंने जैविक उर्वरक का प्रयोग किया है, जिससे अधिक वजन की गोभी तैयार करने में उनका परिवार कामयाब हुआ है। उन्होंने कहा कि उनके परिवार ने शुरुआत से ही जैविक खेती की ओर ध्यान दिया है।


 
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : अमर उजाला
इसके फलस्वरूप रिकॉर्ड वजन की बंदगोभी तैयार हो पाई है। उन्होंने सभी किसानों से प्राकृतिक खेती अपनाने पर बल दिया। कहा कि प्राकृतिक खेती से हम कम लागत में अपनी पैदावार को दोगुना कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : अमर उजाला
सुनील की ओर से तैयार की गई 17 किलो की बंदगोभी इन दिनों आसपास के क्षेत्रों में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग दूर-दूर किसान के घर गोभी देखने आ रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें