सात महीने के लंबे इंतजार के बाद सोमवार को उत्तर प्रदेश, पंजाब और हिमाचल प्रदेश के स्कूल एक बार फिर गुलजार हुए। शासन से मिले आदेश के बाद 9वीं से लेकर 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए स्कूलों को खोल दिया गया है। शिक्षा विभाग द्वारा जारी किए गए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के तहत स्कूल पहुंचने वाले छात्रों के लिए तमाम सावधानियां बरती जा रही हैं। यहां पढ़ें यूपी, पंजाब और हिमाचल में स्कूल खुलने पर कैसा रहा माहैल-