फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ के पति रोहनप्रीत का मंडी के होटल से आईफोन, हीरे की अंगूठी चोरी

Sat, 14 May 2022 11:18 AM IST
शाहरुख खान संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी

सार

गायिका नेहा कक्कड़ के पति रोहनप्रीत सिंह का हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के एक होटल से सामान चोरी हो गया है। होटल से उनका आईफोन, आईपॉड और हीरे की अंगूठी चोरी हो गई है।
विज्ञापन
नेहा कक्कड़ के पति का सामान चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड गायिका नेहा कक्कड़ के पति पंजाबी गायक रोहनप्रीत सिंह का मंडी के एक नामी होटल से आईफोन, आईपॉड और हीरे की अंगूठी चोरी हो गई है। मनाली जाते वक्त रोहनप्रीत शुक्रवार देर रात अपने तीन दोस्तों के साथ होटल में रुके थे। शनिवार सुबह जब वह जागे तो उनके कमरे के टेबल से सामान गायब था।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। होटल के स्टाफ समेत 40 कर्मचारियों से पुलिस ने पूछताछ की, लेकिन शातिर का पता नहीं लग सका है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि रोहनप्रीत दोपहर बाद वापस दिल्ली लौट गए हैं। उधर, पुलिस दिनभर सीसीटीवी खंगालती रही। कोई अहम सुराग हाथ नहीं लगा है। पुलिस के अनुसार मुख्य गेट को छोड़कर अंदर सीसीटीवी की भी पर्याप्त संख्या नहीं है।

चोरी को बड़े शातिर अंदाज से अंजाम दिया गया है। टेबल के साथ खिड़की की जाली को तरीके से काटा गया है, जहां से आसानी से हाथ टेबल तक पहुंच सके। पुलिस के अनुसार यह किसी ऐसे का काम है, जो कमरे के हर कोने को जानता है। पुलिस अधीक्षक मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि पुलिस जल्द चोर तक पहुंचेगी। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें