फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP Excise department: बाहरी राज्यों की शराब पकड़ने के लिए आबकारी विभाग ने गठित की 30 टीमें

Fri, 26 May 2023 08:58 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

प्रदेश में गैर कानूनी ढंग से बिक रही बाहरी राज्यों की शराब की रोकथाम के लिए आबकारी एवं कराधान विभाग ने व्यापक अभियान शुरू किया है। अभियान के सुचारू संचालन के लिए सभी जिलों के लिए 30 टीमों का गठन किया गया है। 
विज्ञापन
राज्य कर एवं आबकारी आयुक्त यूनुस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में गैर कानूनी ढंग से बिक रही बाहरी राज्यों की शराब की रोकथाम के लिए आबकारी एवं कराधान विभाग ने व्यापक अभियान शुरू किया है। अभियान के सुचारू संचालन के लिए सभी जिलों के लिए 30 टीमों का गठन किया गया है। राज्य कर एवं आबकारी आयुक्त युनूस ने बताया कि अभियान के तहत शुक्रवार को विभिन्न जिलों में छापे की कार्रवाई के दौरान करीब आठ लाख मिलीलीटर अंग्रेजी व देसी शराब पकड़ी गई है। यह शराब बाहरी राज्यों से लाई गई थी। आबकारी आयुक्त ने बताया कि नूरपुर स्थित उलेहडियां खानपुर, बसंतपुर, गगवाल, बरोटा और ठाकुरद्वारा में आबकारी व पुलिस विभाग ने छापे की संयुक्त कार्रवाई की।

विज्ञापन


इस कार्रवाई में 30000 लीटर कच्ची शराब (लाहन) को जब्त करने के बाद नष्ट कर दिया गया। भुलपुर उलेहडियां से 10 लीटर लाहन जब्त किया गया। एक सूचना के आधार पर जिला कुल्लू में सहायक आयुक्त के नेतृत्व में बनोगी कुल्लू ब्यासर रोड स्थित एक संदिग्ध परिसर का निरीक्षण किया गया, जिसमें कुल 588 बोतल अंग्रेजी और 369 बीयर की बोतलें जब्त की गईं, जब्त किया गया स्टॉक केवल पंजाब में बिक्री के लिए था। अन्य जिलों में 148 बोतलें जब्त की गई हैं। उन्होंने कहा कि पड़ोसी राज्यों से शराब की तस्करी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आबकारी विभाग ने पड़ोसी राज्यों से लगे क्षेत्र में सूचना तंत्र को मजबूत बनाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें