फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: चूड़धार के जंगलों में लापता युवती समेत चार लोगों को सुरक्षित बचाया

Fri, 26 May 2023 08:15 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हरिपुरधार (सिरमौर)

सार

प्रदेश के जिला सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार में रास्ता भटके चार लोगों को नौहराधार पुलिस ने रात करीब 1:30 बजे सुरक्षित बचा लिया गया।
विज्ञापन
चूड़धार की चोटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार में रास्ता भटके चार लोगों को नौहराधार पुलिस ने रात करीब 1:30 बजे सुरक्षित बचा लिया गया। जानकारी के मुताबिक उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्र के जाली की शिवानी सिरमौर बालीकोटी गांव के शुभम के साथ यात्रा पर पहुंची थीं, जबकि चंडीगढ़ के सेक्टर 56 के रोहित और सेक्टर 25 के हिमांशु अपने दो अन्य साथियों के साथ यात्रा पर निकले थे। दो ग्रुप बनाकर नौहराधार के रास्ते से सभी छह लोग बुधवार रात चूड़धार पहुंचे।

विज्ञापन


गुरुवार सुबह मंदिर में माथा टेकने के बाद नौहराधार की तरफ लौटे। जब चूड़धार के समीप जमनाला नामक स्थान पहुंचे तो तभी भारी ओलावृष्टि शुरू हो गई। थोड़ी देर बाद मौसम साफ हुआ तो वहां से नौहराधार की तरफ चल पड़े। तभी अंधेरा पड़ना शुरू हुआ और चारों तरफ सफेद ओले की वजह से दोनों ग्रुप के चार लोग रास्ता भटक गए। चंडीगढ़ से आए एक ग्रुप के दो अन्य साथी विनीत व राहुल गुरुवार रात करीब आठ बजे नौहराधार पहुंच गए थे।

रास्ता भटकने के बाद दोनों ग्रुप के चार लोग एक साथ जंगल में मिले। उन्होंने रात करीब 7:30 बजे हेल्पलाइन पर कॉल कर मदद मांगी। नौहराधार पुलिस को सूचना मिलते ही एक टीम रात को ही चूड़धार के जंगल की ओर रवाना हुई। पुलिस ने लोकेशन ट्रेस कर रात 1:30 बजे कंडा नाला के ऊपरी क्षेत्र में घने जंगल से सुरक्षित बचाया।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह 5:00 बजे सभी लोगों को नौहराधार पहुंचाया गया। नौहराधार अस्पताल में सभी मेडिकल टेस्ट में फिट पाए गए। बचाव दल में आरक्षी योगेश्वर शर्मा, योगेश्वर और सदानंद शामिल थे। डीएसपी मुकेश डडवाल ने चारों लोगों को रेस्क्यू करने की पुष्टि की है।

रास्ते में साइन बोर्ड, फिर भी रास्ता भटक रहे लोग
नौहराधार से चूड़धार जाने वाले रास्ते पर जगह-जगह साइन बोर्ड लगे हैं। उसके बावजूद कई लोग रास्ता भटक जाते हैं। 16 मई को भी चंडीगढ़ से आए रामप्रताप भी रास्ता भटक गए थे, जिसे पुलिस ने पुलवाहल नामक स्थान से रेस्क्यू किया था। पिछले पांच वर्षों में इस तरह की कई घटनाएं हो चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें