ईसीएचएस कार्ड धारकों को अब आयुर्वेदिक उपचार करवाने के लिए दवाइयों पर आए खर्च की राशि भी मिलेगी। इससे पूर्व ईसीएचएस में केवल एलोपैथी उपचार की सुविधा थी। चेयरमैन ब्रिगेडियर दलीप सिंह ने कहा कि इस सम्मेलन में पूर्व सैनिकों, आश्रितों और वीर नारियों की समस्याओं व मांगों पर चर्चा की गई।इस दौरान मांग की गई कि हिमाचल को वर्तमान में आर्मी भर्ती के लिए बहुत कम वेकेंसी जनसंख्या के आधार पर दी जा रही हैं।
उन्होंने हिमाचल को चार गुना वेकेंसी देने की मांग की। वन रैंक वन पेंशन की समस्या का हल न होने पर भी सरकार के प्रति रोष जताया गया। इस मौके पर लीग के वाइस चेयरमैन कर्नल एसके चंदेल, कर्नल पंजाब सिंह, कर्नल एसके गुप्ता, कर्नल धर्म सिंह, बृज लाल धीमान सहित अन्य पूर्व सैनिक, वीर नारियां व आश्रित मौजूद रहे।