हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष मनीष ठाकुर ने भाजपा सरकार की ओर से बस किराये में की भारी वृद्धि के फैसले का कड़ा विरोध किया। उन्होंने कहा कि आम आदमी का बस में सफ र करना बहुत महंगा कर दिया है। प्रदेश युवा कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर सड़कों पर उतरेगी और प्रदेश भाजपा सरकार से इस जनविरोधी निर्णय को वापस लेने के लिए लड़ाई लडे़गी।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की जयराम सरकार से हिमाचल की जनता को बड़ी उम्मीद थी कि वह कैबिनेट बैठक में डीजल और पेट्रोल के मूल्यों में लगातार हो रही वृद्धि को देखते हुए प्रदेश में लग रहे वैट में कमी की जाएगी। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। 26 सितंबर को प्रदेश युवा कांग्रेस की कार्यकारिणी की बैठक में इस मुद्दे को लेकर चर्चा की जाएगी।