फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छे दिनों में कड़वाहट घोल रही सरकार: धूमल

Sun, 19 Oct 2014 10:29 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला,शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने प्रदेश सरकार की ओर से पेट्रोल की कीमतों में की गई बढ़ोतरी का कड़ा विरोध किया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस सरकार पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी करके जनता के अच्छे दिनों में कड़वाहट घोलने की कोशिश कर रही है।

धूमल ने कहा कि केंद्र सरकार के प्रयास की बदौलत चार महीने में दस बार पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में कमी करके महंगाई को रोकने का प्रयास किया है, लेकिन प्रदेश की कांग्रेस सरकार नहीं चाहती है कि हिमाचल प्रदेश की जनता को महंगाई से राहत मिले।

जहां पूरे देशभर में पेट्रोल की कीमतें कम हुई है, वहीं प्रदेश सरकार वैट लगाकर पेट्रोल की कीमतों को बढ़ा रही है। प्रदेश सरकार दो फीसदी वैट लगाकर पेट्रोल की कीमतों को बढ़ा चुकी है जो प्रदेश की जनता के साथ सरासर अन्याय है।
विज्ञापन


कांग्रेस ने हमेशा अच्छे दिनों को लेकर कटाक्ष किए हैं, लेकिन सवाल यह है कि जब वास्तव में अच्छे दिन आ रहे हैं तो कांग्रेस सरकार इस बदलाव को सहन नहीं कर पा रही है।

केंद्र की भाजपा सरकार ने चार महीने में जो परिवर्तन किए हैं, कांग्रेस के 60 साल के शासनकाल में कभी नहीं हुआ। महंगाई 10 वर्षों के न्यूनतम स्तर पर आ गई है।

इस दौरान चीन, जापान और अमेरिका जैसे देशों ने भी लाखों करोड़ रुपये का निवेश भारत में करने की घोषणा की है। कारगिल के पश्चात पहली बार पाकिस्तान को उसके कारनामों पर कड़ा उत्तर मिला है।
विज्ञापन


देश का आम नागरिक केंद्र की भाजपा सरकार पर गर्व कर रहा है, लेकिन कांग्रेस को यह बर्दाश्त नहीं हो रहा। उन्होंने मांग की कि कांग्रेस सरकार तत्काल इस वृद्धि को वापस ले। केंद्र की योजनाओं को ईमानदारी से प्रदेश में लागू करके प्रदेश को विकास की राह पर ले जाएं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें