आरकेएस कर्मी बोले, सरकार हमें भी दे दिवाली का तोहफा
आईजीएमसी के रोगी कल्याण समिति के कर्मचारियों ने सरकार से नियमित पे स्केल देने की मांग की है। आईजीएमसी आरकेएस यूनियन के अध्यक्ष अरविंद पाल ने कहा कि दिवाली पर सरकार एक ओर कर्मचारियों और पेंशनरों को महंगाई भत्ता, तनख्वाह 28 अक्तूबर को ही दे रही है तो आईजीएमसी के 53 कर्मचारियों की ओर सरकार ध्यान ही नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार उनकी मांग को पूरा कर देती है तो जिस धूमधाम से बाकी लोग दिवाली मनाएंगे उसी तरह वे भी मना सकेंगे। उन्होंने बताया कि महंगाई के दौर में दिवाली की खरीदारी करना मुश्किल हो गया है। बता दें कि कई कर्मचारी बारह सालों से भी अधिक समय से सेवाएं दे रहे है, लेकिन अन्य की नियमित पे स्केल देेने के बाद उनके साथ किए जा रहे सौतेले व्यवहार से कर्मी नाराज हैं।