फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Govind Thakur Statement: शिक्षा मंत्री गोविंद बोले- बरसाती मेंढक की तरह घूमने आते हैं आम आदमी पार्टी के नेता

Fri, 24 Jun 2022 08:40 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

 शुक्रवार को राज्य सचिवालय में पत्रकारों से बातचीत में शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि बरसाती मेंढक की तरह आप के नेता जगह-जगह घूम रहे हैं। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की तर्ज पर ही इनके प्रत्याशियों की हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव में जमानतें जब्त होंगी।
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि बरसात आने पर जिस प्रकार मेंढक टरटराते हैं, उसी तरह चुनाव आने से पहले आम आदमी पार्टी के नेता भी प्रदेशों में घूम रहे हैं। शुक्रवार को राज्य सचिवालय में पत्रकारों से बातचीत में शिक्षा मंत्री ने कहा कि बरसाती मेंढक की तरह आप के नेता जगह-जगह घूम रहे हैं। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की तर्ज पर ही इनके प्रत्याशियों की हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव में जमानतें जब्त होंगी। शिक्षा मंत्री ने कहा कि पंजाब और दिल्ली में इन दिनों गर्मी अधिक पड़ रही है। ऐसे में हिमाचल प्रदेश के ठंडे मौसम का लुत्फ लेने के लिए आम आदमी पार्टी के नेता बार-बार हिमाचल का रुख कर रहे हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मात्र सुर्खियों में बने रहने के लिए आप के नेता आधारहीन बयानबाजी करते हैं। पंजाब और दिल्ली की जनता इनके कुशासन को भुगत रही है। आप का एजेंडा चुनावों तक सीमित है। अब बार-बार हिमाचल में आकर ड्रामा कर रहे हैं। शिक्षा मंत्री ने कहा कि दिल्ली में मात्र 1036 स्कूल हैं। 800 स्कूलों में हेडमास्टर तक नहीं हैं। अधिकांश स्कूलों में विज्ञान की कक्षाएं नहीं लगती। कई स्कूल भवनों की कमी के चलते दो शिफ्ट में लग रहे हैं। हिमाचल की भौगोलिक स्थिति भिन्न है। यहां 16 हजार स्कूल हैं। देश में सबसे अधिक पढ़े-लिखे लोग हिमाचल प्रदेश से हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें