शिक्षा मंत्री ने कहा कि 14 सितंबर तक स्कूलों को विद्यार्थियों के लिए बंद रखा गया है। आजकल नौवीं से बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों की परीक्षाएं जारी हैं। जल्द इस बाबत फैसला लिया जाएगा।
शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा है कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण घटने होने पर ही स्कूल खोले जाएंगे। सरकार इस मामले पर जल्दबाजी नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग की ओर से स्कूलों को खोलने को लेकर भेजे प्रस्ताव की उनके पास अभी कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
पड़ोसी राज्यों ने स्कूल खोले हैं। वहां कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आई है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि 14 सितंबर तक स्कूलों को विद्यार्थियों के लिए बंद रखा गया है। आजकल नौवीं से बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों की परीक्षाएं जारी हैं। जल्द इस बाबत फैसला लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के लिए कई जमीनी प्रयास किए हैं।
हितधारकों तक पहुंचने के लिए कार्यशालाएं आयोजित की जा रही हैं। कुल्लू, मंडी और कांगड़ा में कार्यशालाएं हो चुकी हैं। 13 सितंबर को सोलन में होगी। सितंबर में सभी जिलों में इसे पूरा किया जाएगा। कार्यशालाओं में मिलने वाले सुझावों पर अमल किया जाएगा। ब्लाक स्तर पर भी इन कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा।