फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: बर्फबारी से ऊपरी शिमला का चौपाल, पुजारली, बाहली रूट बंद, बसें फंसीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश और हिमपात से जगह-जगह हुए भूस्खलन से 25 से अधिक सड़कों पर बुधवार को नहीं चलीं बसें
विज्ञापन

बर्फ जमने से कई सड़कों पर बढ़ी फिसलन, दुर्घटना का अंदेशा
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी शिमला में लगातार 18 घंटे तक हुई बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात के कारण परिवहन सेवाएं प्रभावित हुई हैं। ऊपरी शिमला के शिमला-चौपाल, पुजारली, बाहली रूट पर बस सेवाएं बंद हैं। खिड़की में बर्फबारी के कारण बुधवार सुबह से लेकर देर शाम तक परिवहन निगम की बस सेवाएं बंद रहीं। इसके अलावा कुछ जगह निगम की बसें भी फंसी हैं।
बर्फबारी से जिले में 25 से अधिक सड़कों पर बुधवार को बसें नहीं चलीं। इनमें 17 ऐसी सड़कें ऐसी थीं जिनमें छोटे-बड़े वाहनों के अलावा बसों की आवाजाही प्रभावित रही।
विज्ञापन

नारकंडा में वाहनों की फिसलन की समस्या पेश आई वहीं पुजारली बाहली क्षेत्र में बर्फबारी से बसों की आवाजाही बंद रही।
इसके अलावा राजधानी शिमला सहित ठियोग में बारिश के कारण भूस्खलन हुआ है। इससे कुछ स्थानों पर परिवहन सेवाएं और छोटे-बड़े वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। हिंदुस्तान तिब्बत शिमला-किन्नौर राष्ट्रीय उच्च मार्ग-5 पर बसें चलती रहीं।

कुफरी और नारकंडा क्षेत्र में ताजा हिमपात के कारण वाहनों के फिसलन की समस्या से कुछ समय के लिए छोटे-बड़े वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई है। परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक शिमला ग्रामीण यूनिट पंकज ठाकुर ने बताया कि चौपाल रूट पर खिड़की और नारकंडा में बाहली और पुजारली की ओर जाने वाली सड़क पर बर्फबारी के कारण बसों की आवाजाही बंद है। बर्फबारी वाले क्षेत्रों में चालकों को बसें सावधानीपूर्वक चलाने और संभावित खतरे को देखते हुए चलाने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन





यह सड़कें रहीं बाधित
बारिश बर्फबारी के कारण बाधित हुई मुख्य सड़कों में देहा-पुंडीर, घणाहट्टी- बझोल, बंगोला- कालीहटटी, बस्तीगुनाणा, खेल का चौरा-बाघी, रिहाना-पटगेहा, श्रीगुली- नेरवा, बलधार-थीणाधार -कनाणा, झाोड़ना, देवघाटी, शरोणा, पोरिया, मश्रेणा, बबनबशधार, तक्यारण-कोटी, छैला-पोरिया, मतियाणा- बड़ागांव, शिलारु-रावग, करगोली नाल-देहा, झिन्ना-शिउल, मझौली-बागा शामिल हैं। वहीं लोक निर्माण विभाग और स्थानीय प्रशासन ने बाधित हुई सड़कों को बहाल करने का काम शुरू कर दिया। देर शाम तक अधिकतर सड़कों को बहाल कर दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें