शिमला। एचपीयू के मुख्य पुस्तकालय समरहिल में अब छात्रों को जल्द ही फोटोकॉपी की सुविधा भी मिलने जा रही है। विश्वविद्यालय प्रशासन लाइब्रेरी परिसर में ही यह व्यवस्था शुरू करने जा रहा है जिससे छात्रों को बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। नई सुविधा के तहत लाइब्रेरी में आधुनिक फोटोस्टेट मशीन लगाई जाएगी। नियमित रूप से ऑपरेटर भी उपलब्ध रहेगा। छात्रों के लिए ए-4 साइज की कॉपी तय दरों पर उपलब्ध होंगी। इससे छात्र पढ़ाई से जुड़े नोट्स और सामग्री आसानी से प्रिंट करवाकर ले सकेंगे। संवाद